जांच टीम ने ली मामले की जानकारी

मरकच्चो. प्रखंड के पुरनानगर पंचायत भवन में विशेष पायलट सामाजिक अंकेक्षण के दौरान गत पांच मई को अंकेक्षण दल व मनरेगा कर्मियों के बीच हुए विवाद को लेकर लोकायुक्त रांची को एसआरपी द्वारा शिकायत पत्र लिखा गया था. उक्त पत्र के आलोक में डीसी ने डीडीसी कमल किशोर ठाकुर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच […]

मरकच्चो. प्रखंड के पुरनानगर पंचायत भवन में विशेष पायलट सामाजिक अंकेक्षण के दौरान गत पांच मई को अंकेक्षण दल व मनरेगा कर्मियों के बीच हुए विवाद को लेकर लोकायुक्त रांची को एसआरपी द्वारा शिकायत पत्र लिखा गया था. उक्त पत्र के आलोक में डीसी ने डीडीसी कमल किशोर ठाकुर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया. जांच के लिए गुरुवार को पुरनानगर पंचायत पहुंची टीम ने उक्त कार्यक्रम में शामिल रहे प्रखंड कर्मियों व मनरेगा कर्मियों से सभी तथ्यों की जानकारी व लिखित बयान भी लिया. उल्लेखनीय है कि अंकेक्षण कार्यक्रम के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा बाधा डालने, अंकेक्षण दल को बंधक बनाने, मनरेगा में जेसीबी से कार्य कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए लोकायुक्त को पत्र भेजा गया था. जांच दल में डीडीसी कमल किशोर ठाकुर के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा, डीपीओ शाहिद अहदम के साथ बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, बीपीओ राहुल कुमार, रोजागर सेवक नारायण राम, जीतेंद्र साहा, चंदन तिवारी, पंसस नारायण कुमार, देवी ठाकुर, जीपीएस सरयू महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >