मतदान में पुरुष से अधिक महिलाओं ने दिखायी रुचि

कोडरमा बाजार. नगर निकाय चुनाव को लेकर 26 मई को हुए मतदान में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया है. मतदान के दिन पुरुषों से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया है. नगर पंचायत कोडरमा में जहां 70.4 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया. वहीं महिला मतदाताओं ने 74. 82 प्रतिशत मतदान […]

कोडरमा बाजार. नगर निकाय चुनाव को लेकर 26 मई को हुए मतदान में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया है. मतदान के दिन पुरुषों से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया है.

नगर पंचायत कोडरमा में जहां 70.4 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया. वहीं महिला मतदाताओं ने 74. 82 प्रतिशत मतदान कर बाजी मार ली. इस तरह झुमरीतिलैया नगर पर्षद में भी महिला मतदाता मतदान करने में पुरुषों को पीछे छोड़ दी है. यहां पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 65.97 है. जबकि महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 66.64 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >