कोडरमा. नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान होना है. ऐसे में मतदान के पूर्व प्रत्याशी बूथ मैनेजमेंट में जुटे रहें. झुमरीतिलैया नगर पर्षद के अध्यक्ष पद के 44 उम्मीदवारों के साथ ही कोडरमा नगर पंचायत के 13 उम्मीदवारों ने जहां चुनाव प्रचार के दौरान अपनी जीत को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया. वहीं 24 मई की शाम चुनाव प्रचार थमने के साथ ही प्रत्याशियों का जोर डोर-टू-डोर कैम्पेनिंग पर रहा. उसके बाद प्रत्याशी हर बूथ को मैनेज करने में जुटे रहे. प्रत्याशियों की कोशिश है कि हर बूथ पर उनका एजेंट रहें, ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी होने पर उसका विरोध किया जा सके. चूंकि पार्षद पद के लिए होने वाले चुनाव में जीत हार का अंतर ज्यादा नहीं होता है. तसवीर साफ नहीं कई है रेस में: झुमरीतिलैया नगर पर्षद अध्यक्ष पद के 44 प्रत्याशी मैदान में होने के कारण आमने की सामने की टक्कर का अनुमान लगाना मुश्किल है. चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी तसवीर साफ होती नजर नहीं आ रही है. हलांकि रेस मे कुछ लोग ही आगे चल रहे है. मुकाबला चार पांच प्रत्याशियों के बीच सिमट कर रहने की उम्मीद है. हालांकि वोटों का बंटवारा भी होगा, क्योंकि 52, 633 मतदाता झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र में है.
बूथ मैनेजमेंट में जुटे रहे प्रत्याशी
कोडरमा. नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान होना है. ऐसे में मतदान के पूर्व प्रत्याशी बूथ मैनेजमेंट में जुटे रहें. झुमरीतिलैया नगर पर्षद के अध्यक्ष पद के 44 उम्मीदवारों के साथ ही कोडरमा नगर पंचायत के 13 उम्मीदवारों ने जहां चुनाव प्रचार के दौरान अपनी जीत को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया. वहीं […]
