डोमचांच. शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ सोमवार को डुमरडीहा गांव में अभियान चलाया. इस दौरान खेत के किनारे लगभग 200 किलो जावा महुआ एवं खेमंडी गांव के एक खेत में कुएं के समीप लगभग 250 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के बर्तन को जब्त कर नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.
होल्डिंग टैक्स समय पर जमा करें : साजिद हुसैन
कोडरमा बाजार. नगर अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू ने कहा कि कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई के साथ सभी तरह के सुधार कार्य तेजी से किये जा रहे हैं. नगर पंचायत की योजनाओं और विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए राजस्व संग्रह अत्यंत आवश्यक है. श्री लल्लू ने नगरवासियों से 31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील की है. कहा कि निर्धारित समय के अंदर होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज देय होगा, जिससे आप पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ेगा. जहां तक टैक्स स्वरूप में संशोधन का प्रश्न है, तो हमारी टीम जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करके इसे कम कराने का प्रयास किया जायेगा.
पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर लिया जायजा
कोडरमा. जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सोमवार को डीसी ऋतुराज व डीडीसी रवि जैन ने वृंदाहा व तिलैया डैम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर प्रस्तावित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि पर्यटन स्थलों का समुचित विकास होने से न केवल जिले की पहचान बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. मौके पर जिला पर्यटन पदाधिकारी तुषार राय व अन्य मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.