आज थम जायेगा प्रचार अभियान

नगर निकाय चुनाव. अध्यक्ष व पार्षद पद के प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क कोडरमा : नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान को अब दो दिन शेष बचे हैं. ऐसे में प्रचार अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है. सुबह से लेकर देर रात तक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रचार अभियान में लगे हैं. वहीं प्रचार अंतिम […]

नगर निकाय चुनाव. अध्यक्ष व पार्षद पद के प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क
कोडरमा : नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान को अब दो दिन शेष बचे हैं. ऐसे में प्रचार अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है. सुबह से लेकर देर रात तक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रचार अभियान में लगे हैं. वहीं प्रचार अंतिम चरण में पहुंचने के साथ रोड शो व मोटरसाइकिल रैली कर भी शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है.
इसके अलावा शहर के मुख्य जगहों पर चुनावी सभा को भी प्रत्याशी संबोधित कर मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं. रविवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है.
शाम चार बजे से प्रचार थम जायेगा. इससे पहले शनिवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कैप्टन आनंद ने तिलैया बस्ती, झलपो, इंदरवा, छाबड़ा गली, रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक तक जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर मुन्ना सिंह, केदार पंडित, बालेश्वर मुखिया, रामदेव विश्वकर्मा, महेश भालोटिया, पप्पू श्रीवास्तव, वीरेंद्र मिश्र, बेबी देवी, रानी देवी व अन्य मौजूद थे. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंकज वर्णवाल ने शहर के कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चला कर वोट मांगा. उन्होंने कहा कि शहर का समग्र विकास करना उनका उद्देश्य है.
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल मोदी उर्फ अल्पी ने सुबह में कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया. देर शाम शहर के झंडा चौक पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि शहर को विकास की पटरी पर लाने के लिए अच्छे आदमी को नेतृत्व देना जरूरी है. मौके पर अमूल सिंह, राजेश सिंह, मंटू सिंह, मनोज पिलानिया, मिथुन, लखन, चुन्नू मोदी, सूरज कुमार, कृष्णा मोदी मौजूद थे. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कृष्णा सिंह ने भी कई जगहों पर जनसंपर्क किया.
मौके पर पप्पू, पिंटू, सोनू, रौशन, जितेंद्र, दीपक, रिजू, आयुष मौजूद थे. प्रत्याशी राम रत्न महर्षि, नारायण वर्णवाल, मो शमीम उर्फ मुन्ना, मो अकबर मंसूरी उर्फ चुन्नू मंसूरी, उमेश सिंह, सुजीत राणा, विशाल भदानी, उमेश प्र. यादव, प्रदीप कुमार सुमन, अमित कुमार, संतोष कुमार, अनवारुल हक, रामचंद्र सिंह, रमेश हर्षधर, विनय कुमार सिन्हा, विनोद विश्वकर्मा, रवि कुमार, अरशद खान, सच्चितानंद गांधी आदि ने भी शहर के कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चला कर अपने लिए वोट मांगे. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विशाल भदानी ने शुक्रवार शाम को माहुरी भवन से रोड शो निकाल शक्ति प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >