झुमरीतिलैया : शहर के विभिन्न वार्डो से खड़े पार्षद पद के प्रत्याशी भी अपनी जीत को लेकर प्रचार अभियान में जुटे हैं. वार्ड नंबर 25 की प्रत्याशी मंजु देवी ने अपने वार्ड स्थित गैस गोदाम गली, गांधी स्कूल रोड, देवी मंडप रोड, बंगाली मुहल्ला, जैन मुहल्ला, गलास फैक्टरी के पीछे जनसंपर्क अभियान चलाया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड की हर गली का विकास व पानी, बिजली में सुधार करने के लिए आपसे आशीर्वाद व सहयोग मांगने आई हूं.
मौके पर सुनीता देवी, उषा देवी, सबीता देवी, बेबी देवी, रूपा देवी, शांति देवी, शंकर ठाकुर, गौतम कुमार, रंजीत कुमार, अनुज, संजय, संजय बाबा शामिल थे. वार्ड 26 की प्रत्याशी इंदू देवी, पुष्पा देवी, सोती देवी, रितु जैन ने भी अपने वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया.
वार्ड 27 के प्रत्याशी प्रमोद कुमार उर्फ विनोद दिवाना, गंदौरी रजक, वार्ड आठ की सारिका वर्णवाल, सीमा देवी, शांति देवी ने भी कई जगहों पर जनसंपर्क किया. सीमा देवी के साथ देवेंद्र पंडित, संतोष मोदी, शंकर प्रजापति, मनोज पंडित, सुनील पंडित, रामधनी पंडित, लछवा देवी, अशोक पंडित आदि थे. वार्ड 24 की विभा सिंह, सात के नरेंद्र कुमार दास ने भी कई जगहों पर जनसंपर्क किया. श्री दास के साथ संजीत कुमार, मो फिरोज, सुरेंद्र कुमार, मधु कुमार भी थे.
