चंदवारा (कोडरमा) : चंदवारा थाना क्षेत्र की सुदूरवर्ती पंचायत बेंदी के चोरी चट्टान गांव में मामूली विवाद के बाद सगे भाई लोकनाथ सिंह (32) की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने में आरोपी गंगा सिंह के बेटे हरिहर सिंह ने भी साथ दिया.
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर चंदवारा थाना में लोकनाथ के पिता लाला सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
रात में घायल किया, सुबह हत्या कर दी : जानकारी के अनुसार, लोकनाथ सिंह व गंगा सिंह के बीच गत शुक्रवार को ढ़िबरा चुनने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई.
रात में लोकनाथ सिंह बुरी तरह घायल हो गया था. पर सुबह में फिर से उसके साथ मारपीट की गयी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, एएसआइ एनके मिश्र गांव पहुंचे. शव को कब्जे में लिया.
