मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया मरकच्चो शाखा में रोज-रोज लिंक फेल रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को ताला जड़ दिया. बैंक कर्मियों की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर ताला खुलवाया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन चार माह से लगातार लिंक फेल रहने के कारण बैंकिंग कार्य प्रभावित हो रहा है.
इस संबंध में शाखा प्रबंधक नूनेश्वर राम ने बताया कि बीएसएनएल की सेवा बाधित रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है. इसके लिए बैंक व बीएसएनएल के वरीय पदाधिकारियों से बात की जा रही है.
