ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

मरकच्चो : बरियारडीह मरकच्चो मुख्य मार्ग पर नावाडीह के पास स्थित सिद्धि विनायक पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित भुताही गांव का रहने वाला है. 28 वर्षीय संजय पांडेय का विवाह दो माह पूर्व ही देवीपुर खेशमी निवासी महेश […]

मरकच्चो : बरियारडीह मरकच्चो मुख्य मार्ग पर नावाडीह के पास स्थित सिद्धि विनायक पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित भुताही गांव का रहने वाला है. 28 वर्षीय संजय पांडेय का विवाह दो माह पूर्व ही देवीपुर खेशमी निवासी महेश पांडेय की पुत्री के साथ हुई थी. संजय मंगलवार को ससुराल आया था. मंगलवार को अपने ससुर के साथ नावाडीह में लगनेवाले साप्ताहिक हाट में गया था.

इस क्रम में उनके ससुर सब्जी खरीदने के लिए बाजार के अंदर चले गये जबकि संजय शौच के लिए सड़क पार करने लगा. तभी, मरकच्चो से बरियारडीह की ओर जा रहे हाइवा ट्रक नंबर जेएच-12डी-0306 ने उसे कुचल दिया. घटनास्थल पर ही संजय पांडेय की मौत हो गयी. वही हाइवा चालक डोगोडीह के पास गाड़ी को खड़ा कर भागने में सफल रहा. समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.