भाजपा संवैधानिक तरीके से चलती है : विधायक

प्रखंड के हिरोडीह मंडल भाजपा कार्यसमिति का कंद्रपडीह पंचायत भवन में चल रहा दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण संपन्न हुआ.

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण संपन्न

जयनगर. प्रखंड के हिरोडीह मंडल भाजपा कार्यसमिति का कंद्रपडीह पंचायत भवन में चल रहा दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व संचालन मंडल प्रतिनिधि रामदेव मोदी ने किया. समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक अमित कुमार यादव ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां अवसरवादी है. कांग्रेस ने आजादी के पहले से आज तक देश व देशवासियों को धोखा देने काम किया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रिय पार्टी झामुमो, राजद व अन्य पार्टियां पारिवारिक पार्टी है, जबकि भाजपा संवैधानिक तरीके से चलती है, भाजपा में सता में रहकर देश व देशवासियों की सेवा करती है. भाजपा का मूल मंत्र पंचनिष्ठा है और वह मूल्यों पर आधारित राजनीति करती है. कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, जिला मंत्री सुधीर सिंह, महामंत्री यमुना यादव ने भी संबोधित करते हुए पार्टी के सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया. मौके पर महिला नेत्री प्रमिला देवी, दीपक वर्णवाल, पप्पु साव, मुखिया संजय साव, सरयु शर्मा, राजू साव, नागेश्वर साव, अजय मोदी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.

बाहरी व्यक्ति का नाम गांव की मतदाता सूची में जुड़ा, आपत्ति