कुशवाहा महासभा ने नपं अध्यक्ष का किया स्वागत

जिले के गुमो में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा डोमचांच नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश वर्मा का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया.

प्रतिनिधि डोमचांच. जिले के गुमो में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा डोमचांच नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश वर्मा का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा ने की. मौके पर कुशवाहा समाज के लोगों ने उमेश वर्मा को माला पहनाकर, शॉल व बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, जन कल्याण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मंटू वर्मा, सचिव सोनू वर्मा, अर्जुन कुमार, देवानंद कुशवाहा, नंदलाल कुमार वर्मा, सीताराम प्रसाद, सुरेश मंडल, लोकनाथ वर्मा, बद्री महतो, कृष्ण वर्मा, युगल प्रसाद, बनवारी महतो, गणेश वर्मा, दर्शन वर्मा, विकास कुशवाहा, महानंद वर्मा, महेश प्रसाद वर्मा आदि मौजूद थे. पांच लोगों पर विद्युत चोरी करने का मामला दर्ज कोडरमा बाजार. कोडरमा विद्युत प्रशाखा के कनीय अभियंता हरिकृष्ण केशरवानी ने कोडरमा थाना में विद्युत चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में पांडेयटोला के रणजीत विश्वकर्मा, लोचनपुर के महावीर यादव और पांडेयडीह के टेकलाल दास, राहुल पांडेय व सुमन पांडेय पर विद्युत चोरी का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.

बाहरी व्यक्ति का नाम गांव की मतदाता सूची में जुड़ा, आपत्ति