..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा के बैनर तले विस्थापित परिवार के लोगों में केटीपीएस के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया

जयनगर. डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा के बैनर तले विस्थापित परिवार के लोगों में केटीपीएस के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया. मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव व संचालन मजदूर नेता विनोद पासवान ने किया. भाकपा नेता सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि डीवीसी कंपनी धोखेबाजों की जमात है, जबसे इस प्लांट का शिलान्यास हुआ तभी से इस इलाके के लोग ठगे जा रहे हैं. फेज टू का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, मगर प्रबंधन अपने रवैये से बाज नहीं आ रहा है, अगर प्रबंधन अपने रवैये से बाज नहीं आता, तो मुंहतोड जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि विस्थापित प्रभावित क्षेत्र के हर घर परिवार के लोग परेशान है. कहीं बेरोजगारी है, तो चारों तरफ प्रदूषण है जिससे रोग फैल रहा है. उदय द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन यह कंपनी उसी नीति पर चल रही है. जन सरोकार से यह कोसों दूर है, जनता त्राहिमाम कर रही है. चित मजदूरी नहीं मिल रही है : विजय एक्टू जिला सचिव विजय पासवान ने कहा कि प्लांट में काम कर रहे मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही है. आठ घंटे के बदले 12 घंटे काम लिया जा रहा है, सुरक्षा के मानकों को उपाय नहीं किया जा रहा है. किसान नेता महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हमलोगों की जमीनें गयी है, मगर हमें अधिकार नहीं मिला है. जमीन हमारी है तो अधिकार हमारा होना चाहिए. पूर्व उप प्रमुख बीरेंद्र यादव ने कहा कि वायु प्रदूषण के साथ साथ जल प्रदूषण भी हो रहा है, इस पर डीवीसी का कोई ध्यान नहीं है. युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं. कार्यक्रम को भाकपा जिला मंत्री अर्जुन यादव, झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, झायुमो जिला सचिव छोटू यादव, पुरुषोतम यादव, जेएलकेएम नेता कृष्णा यादव, आप के पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर यादव, पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र भाई मोदी, प्रेम प्रकाश, दशरथ पासवान, अरविंद यादव, माले नेता मुन्ना यादव आदि ने भी संबोधित कर विस्थापितों की बदहाली की जिम्मेवार डीवीसी को ठहराया. मौके पर धीरज कुमार, सिकंदर राम, सेवानिवृत शिक्षक रामप्रसाद सिंह, इस्लाम अंसारी, मो. शमशुल, मो. असगर, गंगो नायक, सुरेंद्र, धनपत यादव, उदय गिरि, रंजीत भारती, अजय पासवान, सुरेश यादव, गौतम ठाकुर, राजेंद्र यादव, अविभीत सिंह, पंकज यादव, रिंटू कुमार, अश्विनी कुमार, लाल कुमार शर्मा, देवानंद सिंह सहित भारी संख्या में विस्थापित, प्रभावित क्षेत्र के लोग मौजूद थे. अंदर के लोग अंंदर, बाहर के लोग रह गये बाहर केटीपीएस के मुख्य द्वार पर धरना के कारण डीवीसी के कई पदाधिकारी व कर्मी जो अंदर थे, वह अंदर ही रहे और जो बाहर थे वे अंदर नहीं जा पाये. इस दौरान मालवाहक ट्रकों की सुबह से शाम तक लंबी कतार लगी रही. एक भी वाहन अंदर नहीं जा सका, जिससे कामकाज पर भी असर पडा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >