जिले भर में सिलिंडर की किल्लत, बढ़ रहा आक्रोश

जिले भर में इन दिनों गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ गयी है़

शासन प्रशासन के दावों के बावजूद समय पर नहीं मिल रहा सिलिंडर

कोयला, इंडक्शन का चूल्हा बना वैकल्पिक साधन, पर समस्या नहीं हो रही कम

——————————-

प्रतिनिधि

कोडरम/डोमचांच

जिले भर में इन दिनों गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ गयी है़ विभिन्न एजेंसियों को पहले की तरह सप्लाई नहीं मिलने की वजह से बैकलॉग बढ़ा है तो लोगों को नंबर लगाने के बाद भी अपना सिलिंडर लेने के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है़ इस बीच विभिन्न एजेंसियों पर धांधली के आरोप भी लग रहे हैं. हालांकि, जिला प्रशासन ने एजेंसियों को किसी भी तरह की गड़बड़ी पाये जाने व वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है़ साथ ही कालाबाजारी की स्थिति में कठोर कार्रवाई की बात कही है, पर दिनों दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है़ शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सिलिंडर समय पर नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है़ शहरी क्षेत्र का हाल यह है कि डिलिवरी के 15 दिन बाद लोग नंबर भी लगा रहे हैं तो उन्हें पांच से दस दिन बाद सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है, वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थिति और खराब है़

कोयला का चूल्हा या इंडक्शन का प्रयोग बढ़ा

इस बीच कुछ लोगों ने गैस सिलिंडर के लिए विकल्प के तौर पर कोयला का चूल्हा या इंडक्शन चूल्हा का प्रयोग करना शुरू कर दिया है़ लोगों की मानें तो समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे खाना बनाने में परेशानी हो रही है. ऐसे में खाना बनाने में लकड़ी,कोयला व इंडक्शन का चूल्हा का प्रयोग कर रहे हैं. गैस की कमी के कारण होटलों में भी कोयला जलाया जा रहा है. इस वजह से कोयला की भी मांग बढ़ रही है.

लोग लगातार रख रहे हैं अपनी समस्या

जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ी है तो इस बीच लोग लगातार जिला प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रख रहे हैं. गत दिन जिला स्तर पर डीसी ऋतुराज ने विभिन्न गैस एजेंसियों के साथ बैठक कर वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया़ साथ ही होम डिलिवरी करने का भी निर्देश दिया, पर अभी भी इसका पूरा पालन नहीं हो रहा है़ इस बीच लोग लगातार अपनी समस्या जिला प्रशासन के समक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से भी रख रहे हैं. अधिकतर लोगों का कहना है कि सिलिंडर बुकिंग का नंबर आने के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है़ लोग प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

————————

डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलिंडर की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. हमारे घर का सिलिंडर बुकिंग और डिलीवरी का मैसेज अपने आप एजेंसी के द्वारा कर हमें गैस नहीं मिल पा रहा है़ एजेंसी में जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है. केवाईसी करने के बाद भी गैस नहीं मिल रहा. कभी कुछ तो कभी 5 किलो के छोटा गैस सिलिंडर लेने की बात कहकर एजेंसी के द्वारा घुमाया जा रहा है.

———मोनू सिंह

—————

डोमचांच नगर क्षेत्र में गैस समय पर नहीं मिल पा रहा है जिससे हमलोग बिना गैस के जैसे तैसे खाना बनाने को मजबूर हैं. शहरी क्षेत्र का होल्डिंग टैक्स भरने के बाद भी यहां एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन में न होकर 45 दिन में कर दिया गया है. गैस एजेंसी अपना सिस्टम अपडेट न कर केवल लोगों को दो पांच समझा कर अपना पल्ला झाड़ ले रही है़ इस स्थिति में जल्द सुधार करने की आवश्यकता है.

——–अनिल पंडित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >