जागरूकता के अभाव में अधिकार से वंचित हैं आदिम जनजाति : डीसी

कोडरमा: बाजार डीआरडीए सभागार में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन्य निवासी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. उदघाटन उपायुक्त छवि रंजन ने किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में आदिम जनजाति अधिकार से वंचित हो जाते हैं. जिले में आदिम जनजातियों की जनसंख्या काफी कम होने के […]

कोडरमा: बाजार डीआरडीए सभागार में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन्य निवासी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. उदघाटन उपायुक्त छवि रंजन ने किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में आदिम जनजाति अधिकार से वंचित हो जाते हैं. जिले में आदिम जनजातियों की जनसंख्या काफी कम होने के बावजूद भी इन्हें सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है.

जानकारी के अभाव में ही भूमि पट्टा से संबंधित आवेदन नहीं दे पाते हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में आदिम जनजातियों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करें, तभी वे योजना का लाभ ले सकते हैं. जिप अध्यक्ष महेश राय ने कहा कि वन वासियों की मदद करने का अच्छा अवसर है. इनमें शिक्षा की घोर कमी होती है. कम पढ़ा-लिखा होने के कारण ये अधिकार से वंचित होते हैं.

इन्हें जागरूक कर वन भूमि में मकान बना कर रह रहे या जीविकोपार्जन कर रहे लोगों को वन भूमि का पट्टा दिया जाये, तभी इनका सर्वांगीण विकास हो सकता है. इसके पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. कार्यशाला में बीडीओ, सीओ को वन अधिकार से संबंधित जानकारी दी गयी. बाद में बीडीओ, सीओ स्तर से स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और राजस्व कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जानी है. मौके पर एसीएम बीबी सिन्हा, नया सवेरा के राम स्वरूप प्रसाद के अलावे सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.