चिकित्सा जगत में नर्स की भूमिका अहम : डॉ रमण

कोडरमा बाजार. सिविल सर्जन कार्यालय भवन में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीएमओ डॉ आरसी सहाय ने की. मौके पर आइएमए के जिला सचिव सह सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ रमण कुमार ने कहा कि चिकित्सा जगत में नर्स की भूमिका अहम है. नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगल के जन्म […]

कोडरमा बाजार. सिविल सर्जन कार्यालय भवन में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीएमओ डॉ आरसी सहाय ने की. मौके पर आइएमए के जिला सचिव सह सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ रमण कुमार ने कहा कि चिकित्सा जगत में नर्स की भूमिका अहम है.

नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगल के जन्म दिवस के मौके पर नर्सेस दिवस का आयोजन पूरे विश्व में किया जाता है. फ्लोरेंस ने नर्सिंग के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा कर यह साबित की थी कि नर्स के बिना चिकित्सा अधूरी है. उनके जन्म दिवस पर पूरे विश्व में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया जाता है. इसके पूर्व कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डीएस डॉ बीपी सिन्हा ने कहा कि नर्सिंग की महत्ता काफी अहम है. हमें फ्लोरेंस नाइटिंगल के बताये मार्गों पर चलने की जरूरत है. कार्यक्रम के दौरान कई नर्सों को सम्मानित किया गया.

इस मौके पर डॉ एसपी गुप्ता, डॉ संदीप कुमार, डॉ एचके शर्मा, डॉ आरएल रजक, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ रंजन कुमार, एसके झा, नर्स अर्चना कुमारी, ऐमा मिंज, कोमिला कुमारी, रीना लता, रजनी सागर, भारती कुमारी, संजू सिन्हा, अमृता यादव, अनिता कुमारी, दिलीप मुखर्जी, अजीत कुमार, रूपलाल गोप, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.