मनरेगा उत्सव पर हुए कई कार्यक्रम

जयनगर. मनरेगा योजना में जागरूकता लाने के लिए मनरेगा उत्सव के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जहां पुरुष जन प्रतिनिधियों व प्रखंड प्रशासन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. वहीं महिला जन प्रतिनिधियों ने क्विज व कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया. क्रिकेट मैच के दौरान पंचायत जन प्रतिनिधियों ने टॉस जीत कर […]

जयनगर. मनरेगा योजना में जागरूकता लाने के लिए मनरेगा उत्सव के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जहां पुरुष जन प्रतिनिधियों व प्रखंड प्रशासन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. वहीं महिला जन प्रतिनिधियों ने क्विज व कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया. क्रिकेट मैच के दौरान पंचायत जन प्रतिनिधियों ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाये. वहीं प्रखंड प्रशासन की टीम अपने निर्धारित ओवर के दौरान मात्र 76 रन पर सिमट गयी. क्विज प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों में बांटा गया था. ए ग्रुप का नेतृत्व प्रमुख संगीता देवी, बी ग्रुप का नेतृत्व चेहाल की मुखिया अंजू देवी तथा सी ग्रुप का नेतृत्व कटहाडीह की मुखिया शबाना खातून ने किया. इसमें बी ग्रुप प्रथम, सी ग्रुप द्वितीय व ए ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर बीडीओ रुद्र प्रताप, बीपीओ राकेश रंजन, मुखिया सुरेंद्र प्र. यादव, लाखपत यादव, गणपत यादव, श्याम सुंदर यादव, बैजनाथ प्र. रजक, सत्तार अंसारी, पंसस अर्जुन चौधरी, महिला मुखिया उषा देवी, सभी पंचायतों के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.