ईश्वरी राणा बने जिला सचिव

कोडरमा. डोमचांच प्रखंड के पुरनाडीह में माले कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में राज्य स्थायी समिति सदस्य सुखदेव प्रसाद ने बताया कि राज्य स्थायी समिति के निर्णय के अनुसार झारखंड कमेटी को पुनर्गठित किया गया. इसके तहत ईश्वरी राणा को जिला सचिव बनाया गया है. उन्होंने बताया कि जिला कमेटी द्वारा नगर निकाय चुनाव में […]

कोडरमा. डोमचांच प्रखंड के पुरनाडीह में माले कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में राज्य स्थायी समिति सदस्य सुखदेव प्रसाद ने बताया कि राज्य स्थायी समिति के निर्णय के अनुसार झारखंड कमेटी को पुनर्गठित किया गया. इसके तहत ईश्वरी राणा को जिला सचिव बनाया गया है. उन्होंने बताया कि जिला कमेटी द्वारा नगर निकाय चुनाव में मजबूत हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया गया है. वहीं सदस्यों का नवीकरण 20 मई तक पूरा करने व 30, 31 मई को लखनऊ में आयोजित कार्यशाला को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर पोलित ब्यूरो सदस्य मनोज भगत, रामधन यादव, बासुदेव यादव, श्यामदेव यादव, प्रेम प्रकाश, विजय पासवान, मो असगर अंसारी, राजेंद्र यादव, अशोक यादव, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र प्र. यादव, एम चंद्रा, राजकुमार पासवान, ईश्वरी राणा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.