निबंधन के बाद मजदूरों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड

कोडरमा बाजार : बिरसा मुंडा सांस्कृतिक भवन में श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग द्वारा असंगठित कर्मकारों के लिए जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जानकारी दी गयी कि मई में श्रम शक्ति पहचान कार्ड कर्मकारों के बीच दिया जायेगा. इसके लिए शिविर का आयोजन कर मजदूरों की पहचान व निबंधित करने के बाद […]

कोडरमा बाजार : बिरसा मुंडा सांस्कृतिक भवन में श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग द्वारा असंगठित कर्मकारों के लिए जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जानकारी दी गयी कि मई में श्रम शक्ति पहचान कार्ड कर्मकारों के बीच दिया जायेगा. इसके लिए शिविर का आयोजन कर मजदूरों की पहचान व निबंधित करने के बाद कार्ड बांटा जायेगा. श्रम अधीक्षक राम वचन पासवान ने कहा कि निबंधन के बाद मजदूरों को स्मार्ट कार्ड दिया जायेगा

उन्हें आम आदमी बीमा योजना, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्व बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं से जोड़ा जायेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में एक हजार रुपये प्रतिमाह व शहरी क्षेत्र में 1200 रुपये प्रति माह आय वाले लोगों को स्व नियोजित किया जायेगा. असंगठित क्षेत्र में छह हजार तक की मजदूरी पाने वाले मजदूर कर्मकार की श्रेणी में आयेंगे.

कार्यशाला के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि निबंधित, असंगठित कर्मकार के परिवार के दो सदस्यों को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण अवधि के दौरान कर्मकारों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने के साथ भोजन आदि की भी व्यवस्था रहेगी. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मजदूरों को इस योजना से जोड़ें और उन्हें लाभ दिलायें. मौके पर रमेश प्रसाद, लक्ष्मण यादव, सुरेंद्र सोनी, रविंद्र प्रसाद सिंह, सुधीर मिश्रा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.