जेइइ मेंस में सैनिक स्कूल के 11 कैडेट सफल

4कोडपी1जेइइ मेंस में सफल सैनिक स्कूल तिलैया के कैडेट.कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया के 11 कैडेटों ने जेइइ मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की. ये छात्र अब जेइइ एडवांस की तैयारी में जुट गये हैं. सफल छात्रों में आशीष कुमार सिंह, रोहित राज, रविशंकर भगत, अभिषेक भारती, अरविंद कुमार लकड़ा, नृपेंद्र कुमार, राहुल देव, अभिषेक […]

4कोडपी1जेइइ मेंस में सफल सैनिक स्कूल तिलैया के कैडेट.कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया के 11 कैडेटों ने जेइइ मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की. ये छात्र अब जेइइ एडवांस की तैयारी में जुट गये हैं. सफल छात्रों में आशीष कुमार सिंह, रोहित राज, रविशंकर भगत, अभिषेक भारती, अरविंद कुमार लकड़ा, नृपेंद्र कुमार, राहुल देव, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, आयुष कुमार पासवान व प्रसन्नजीत शामिल हैं. छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट ने बधाई दी. प्राचार्य भट्ट के अलावा रजिस्ट्रार ले कर्नल एके रजक, प्रधानाध्यापक स्क्वॉड्रन लीडर शमीम अख्तर व अन्य शिक्षकों-कर्मचारियों ने भी सफल छात्रों को बधाई दी. बता दें कि सैनिक स्कूल तिलैया के इसी बैच के पांच कैडेटों ने एसएसबी व मेडिकल में सफलता के बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में दाखिला पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.