खाता को आधार कार्ड से जोड़ने की अपील

सतगावां. सीओ यादव बैठा व अंचल निरीक्षक हरे कृष्ण प्रसाद ने बुधवार को प्रखंड की नावाडीह, कटैया, शिवपुर, मरचोई आदि पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को आधार कार्ड के प्रति जागरूक किया. उन्होंने खाता को आधार कार्ड से जोड़ने की भी अपील की. अधिकारियों ने बताया कि वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री जन धन […]

सतगावां. सीओ यादव बैठा व अंचल निरीक्षक हरे कृष्ण प्रसाद ने बुधवार को प्रखंड की नावाडीह, कटैया, शिवपुर, मरचोई आदि पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को आधार कार्ड के प्रति जागरूक किया. उन्होंने खाता को आधार कार्ड से जोड़ने की भी अपील की. अधिकारियों ने बताया कि वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री जन धन योजना, मनरेगा आदि के साथ ही अन्य योजनाओं में आधार जरूरी है. इसके बगैर लाभ से वंचित रह जायेंगे. ऐसे में जल्द से जल्द पंचायत सेवक, बीएलओ व बैंक में जाकर अपने खाता से आधार नंबर को जोड़ें. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि विनोद यादव, श्रवण रविदास, मिथिलेश यादव, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >