कोडरमा : विशुनपुर रोड स्थित किड्जी विद्यालय में सोमवार को लोहड़ी सेलिब्रेशन हुआ. इस दौरान बच्चों के साथ उनकी माताओं के लिए नृत्य, फैशन शो आदि प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.
विद्यालय प्रबंधन की ओर से लोहड़ी को लेकर लिए खास व्यवस्था की गयी थी. सभी ने अलाव भी जलाया और उसके चक्कर लगाकर लोहड़ी के गीत गाये. वहीं बच्चों ने लांग तू मैं इलाची, लम्बरगिनी और विभिन्न प्रकार के गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया.
आयोजन में मुख्य रूप से नन्हे-नन्हे बच्चों और उनके माताओं ने अपने जलवे बिखेरे. सभी लोग पंजाबी वेशभूषा में मनमोहक लग रहे थे. आयोजित प्रतियोगिताओं में मटर छिलने, गेट रेडी इन टू मिनट्स, म्यूजिकल चेयर ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. अपने संबोधन में निदेशिका ब्यूटी सिंह ने कहा कि लोहड़ी खेत-खलिहान के महत्व को दर्शाता है.
लोहड़ी में रबी की फसल कट कर घरों में आती है और उसका जश्न मनाया जाता है. किसानों का जीवन इन्हीं फसलों के उत्पादन पर निर्भर करता है और जब किसी मौसम की फसल घरों में आती है तो हर्षोल्लास से उत्सव मनाया जाता हैं. इसके अलावा लोहड़ी पर विशेष रूप से गजक, रेवड़ी, मुंगफली आदि खाई जाती हैं और इन्ही के पकवान भी बनाये जाते हैं. उन्होंने कहा कि लोहड़ी बहन-बेटियों का त्योहार है.
इस दिन लोग आपसी गिले शिकवे भूल एक-दूसरे को गले भी लगाते हैं. इस अवसर पर नेहा सिंह, सोनी देवी, रानी श्रीवास्तव, प्रार्थना सिंह, विभा शर्मा, राजिंदर कौर, जसप्रीत कौर, प्रियंका, मधु, सरिता कुमारी, गायत्री कुमारी, पल्लवी पांडेय, खुशबू राज, जगरित कौर, प्रीति सिंह, प्रियंका कुमारी, उषा सिंह, बबिता देवी, नीतू देवी, चंचला कुमारी, मनीषा देवी, अंश, मानुषी, जाइना, लाइबह, अनुष्का, पलक, जयश्री, सोनाली, स्वर्णिम, अश्विनी, अनिकेत, आदित्य, यश, निशांत, गुंजाउत, शीत कौर, जसप्रीत, शाकिब, पीयूष, रितेश, सिद्धार्थ, मयंक, आर्यन दीप, जैनील, सुहाना, समृद्धि, पल्लवी, अनिकेत, आरव आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रोहित वर्णवाल, सूरज क्षेत्री, शिक्षिका बबिता सिंह, प्रिया मोदी, अनामिका सिन्हा, फिरदौस आलिया, सरवरी खातून, निशी परवीन, चंदा सिंह, सेजल सिंह, मिली केशरी, अंजली कश्यप, पम्मी सिन्हा, प्रिया शर्मा, नरगिस आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
