माले ने मनाया संकल्प दिवस

झुमरीतिलैया : भाकपा माले द्वारा राष्ट्रीय महासचिव रहे विनोद मिश्रा की 21वीं पुण्यतिथि पर राणीसती धर्मशाला में संकल्प दिवस मनायी गयी. अध्यक्षता महावीर शर्मा ने की. मौके पर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव मोहन दत्ता ने कहा कि विनोद मिश्रा ने पार्टी का पुनर्गठन […]

झुमरीतिलैया : भाकपा माले द्वारा राष्ट्रीय महासचिव रहे विनोद मिश्रा की 21वीं पुण्यतिथि पर राणीसती धर्मशाला में संकल्प दिवस मनायी गयी. अध्यक्षता महावीर शर्मा ने की. मौके पर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव मोहन दत्ता ने कहा कि विनोद मिश्रा ने पार्टी का पुनर्गठन कर क्रांतिकारी धारा को तेज किया.

उन्होंने सांप्रदायिक फांसीवाद से जनता को सचेत किया था. अब फिर से एक बार देश में सांप्रदायिक व फांसीवाद तत्व मुखर हो गये हैं. मोदी सरकार इनका नेतृत्व कर रही है. इसके खिलाफ जनता को गोलबंद करना होगा.

उन्होंने कहा कि एनआरसी के खिलाफ पूरे देश में उबाल है. 19 दिसंबर को राम प्रसाद विस्मिल व अशफाक उल्लाह के शहादत दिवस पर वामदलों द्वारा राष्ट्रीय अभियान के तहत झुमरीतिलैया में प्रतिवाद मार्च निकाला जायेगा. वहीं आठ जनवरी को रोजी रोजगार व महंगाई के सवाल पर आम हड़ताल होगी. मौके पर मो इब्राहिम अंसारी, राजेंद्र मेहता, निलम शाहाबादी, तुलसी राणा, भोला यादव, विजय यादव, संदीप कुमार, विनोद पांडेय, शंभु वर्मा, अजय पांडेय, नागेश्वर प्रसाद, असगर अंसारी, पार्वती देवी, बीरेंद्र सिंह घटवार, रामचंद्र साव, शंकर दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >