झुमरीतिलैया : भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को भारत को जानो प्रतियोगिता के तहत स्कूल स्तर पर जिले के 18 स्कूलों में एक साथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जिले के शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर, पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, ग्रिजली विद्यालय, सीडी बालिका उच्च विद्यालय, मेरेडियन स्कूल, बीआर इंटरनेशनल स्कूल, विक्रमशिला विद्या पीठ, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, एसवी सेंटर स्कूल, सीपीएस, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, सीपीएस स्कूल अादि स्कूलों के 5500 बच्चे शामिल हुए.
स्कूलों में प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों को दो वर्ग में बांटा गया था. इसमें पहला कनिष्ठ वर्ग में कक्षा षष्ट से अष्टम तक के विद्यार्थी थे. वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नवम से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के अलावा परिषद के अध्यक्ष राम प्रवेश पांडेय, सचिव कैलाश राणा, प्रो डॉ नीरा सिन्हा, बीबी दास, छोटेलाल पांडेय, अरुण सेठ आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस अवसर पर पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर दोनों वर्गों से अच्छा प्रदर्शन करने वाले चयनित दो-दो विद्यार्थियों की टीम 10 नबंवर को कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित होने वाली शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शामिल होंगी.
