जनता दरबार में पहुंचे 21 फरियादी

कोडरमा : अपर समाहर्ता अनिल तिर्की का अध्यक्षता में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए. हालांकि, इसमें अधिकतर लोगों ने आयुष्मान भारत के तहत गोल्डेन कार्ड बनाने को लेकर फरियाद लगायी. सरदारोडीह की भदवा देवी ने जहां अपने पति के गंभीर बीमारी से […]

कोडरमा : अपर समाहर्ता अनिल तिर्की का अध्यक्षता में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए. हालांकि, इसमें अधिकतर लोगों ने आयुष्मान भारत के तहत गोल्डेन कार्ड बनाने को लेकर फरियाद लगायी. सरदारोडीह की भदवा देवी ने जहां अपने पति के गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने की जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग की. वहीं खरकोटा के सलीम अंसारी ने भी आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आवेदन दिया.

प्रदीप यादव ने राशन कार्ड (लाल कार्ड) में नाम जोड़ कर आयुष्मान कार्ड बनाने की गुहार लगायी. मसमोहना के बिंदेश्वर साव ने भी राशन कार्ड में नाम जोड़ कर आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आवेदन दिया. एसी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जांच कर राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा सिविल सर्जन को आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया.

इसके अलावा कांको के प्रभु राम ने भी आवेदन दिया. उसने आवेदन में कहा कि कल्याण विभाग से सहायतार्थ राशि भुगतान हेतु आवेदन दिया था, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस पर एसी ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. टुडमी की शकीला खातून ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड तथा पारिवारिक मेंटेनेंस पर कार्रवाई करने, बबन कुमार टेहरो ने जमीन से बेदखल करने के नियत से घर के सामने कूड़ा-कचरा फेंकने, पिंटू साव करमा ने सड़क चौड़ीकरण में जमीन जाने के संबंध में, शिवपुर की कंचन देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के संबंध में, महुआटांड़ सौरभ राज चौहान ने सड़क निर्माण को लेकर आवेदन दिया. एसी ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी नरेश कुमार रजक व दिनेश कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >