किसानों को दी गयी एप इनेम की जानकारी

तमाय पंचायत में कार्यशाला का आयोजन जयनगर : तमाय पंचायत भवन में एनएफसीएल द्वारा राष्ट्रीय कृषि बाजार विषय पर किसानों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में किसानों को मोबाइल एप इनेम की जानकारी दी गयी. उन्हें बताया गया कि छह माह पूर्व जिन किसानों ने निबंधन कराया था, उसमें प्रत्येक किसान […]

तमाय पंचायत में कार्यशाला का आयोजन

जयनगर : तमाय पंचायत भवन में एनएफसीएल द्वारा राष्ट्रीय कृषि बाजार विषय पर किसानों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में किसानों को मोबाइल एप इनेम की जानकारी दी गयी. उन्हें बताया गया कि छह माह पूर्व जिन किसानों ने निबंधन कराया था, उसमें प्रत्येक किसान को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी. 500 किसानों को मिला कर किसान प्रगतिशील संगठन का निर्माण किया जायेगा, ताकि समूह के माध्यम से किसान राष्ट्रीय कृषि योजना का लाभ ले सके.
मौके पर बाजार समिति के सचिव रविरंजन द्वारा राष्ट्रीय कृषि बाजार से किसानों को होनेवाले लाभ की जानकारी दी गयी. वहीं स्टेट कोर्डिनेटर संतोष कुमार द्वारा इनेम के उपयोग तथा अमित कुमार द्वारा एफपीओ के बारे में बताया गया. कार्यक्रम में तमाय मुखिया लक्ष्मण यादव, कांको मुखिया सुनीता गिरि, माले नेता श्यामदेव यादव ने भी अपने विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >