छड़ लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक मरा

मृतक चालक की पहचान छोटकी ढुबा फतेहपुर गया निवासी 32 वर्षीय अजय प्रसाद के रूप में हुई कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के इंदरवा स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार देर रात छड़ लदे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक की मौत हो गयी. वहीं उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक […]

मृतक चालक की पहचान छोटकी ढुबा फतेहपुर गया निवासी 32 वर्षीय अजय प्रसाद के रूप में हुई

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के इंदरवा स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार देर रात छड़ लदे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक की मौत हो गयी. वहीं उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतक चालक की पहचान छोटकी ढुबा फतेहपुर गया निवासी 32 वर्षीय अजय प्रसाद (पिता पोखन प्रसाद यादव) के रूप में हुई, जबकि घायल उप चालक की पहचान गुडारु गया निवासी रवींद्र कुमार (पिता दासो महतो) के रूप में हुई है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक छड़ लदा ट्रक (बीआर-02एन-8916) गिरिडीह जिले से कोडरमा होते हुए बिहार के बिहटा जा रही थी. इसी क्रम में घटनास्थल के समीप पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >