पौधरोपण से जल संरक्षण की दिशा में पहल

कोडरमा : पूरे राज्य में जल संरक्षण को लेकर जल शक्ति अभियान चल रहा है. इस अभियान के बीच पेड़-पौधों के महत्व को जो समझ रहे हैं, वे इससे जुड़ कर जल संरक्षण की दिशा में अच्छा प्रयास कर रहे हैं. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए वन विभाग भी अधिक-से-अधिक पौधरोपण कर जल संरक्षण […]

कोडरमा : पूरे राज्य में जल संरक्षण को लेकर जल शक्ति अभियान चल रहा है. इस अभियान के बीच पेड़-पौधों के महत्व को जो समझ रहे हैं, वे इससे जुड़ कर जल संरक्षण की दिशा में अच्छा प्रयास कर रहे हैं. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए वन विभाग भी अधिक-से-अधिक पौधरोपण कर जल संरक्षण की दिशा में प्रयासरत है. जानकारी के अनुसार वन विभाग इस बार पूरे प्रमंडल क्षेत्र में पौधरोपण को लेकर विशेष अभियान चलायेगा. इसके तहत 600 हेक्टेयर क्षेत्र में विशेष तैयारी की जा रही है.

अच्छी बारिश के बाद इन जगहों पर पौधरोपण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर करीब 40 चेकडैम बनाने की तैयारी है. इससे पहले वित्तीय वर्ष 2018-19 में विभाग की ओर से जल संरक्षण व जंगली जानवरों के संरक्षण को लेकर 20 चेक डैम बनाये गये थे. यही नहीं जल संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए वन विभाग की ओर से इस बार नदी किनारे बृहत स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाये जाने की तैयारी है. बहुत जल्द सतगावां के सकरी नदी के किनारे करीब आठ किलोमीटर तक पौधरोपण किया जायेगा.
वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही जल संरक्षण को लेकर विभाग इस बार अलग पहल कर रहा है. सबसे पहले हम नदी किनारे एक साथ 24 हजार पौधे लगाने का अभियान शुरू करने जा रहे हैं. इसकी शुरुआत बहुत जल्द स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हाथों करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि वनों का घनत्व बना रहेगा या बढ़ेगा तभी जल संरक्षण को लेकर हो रहे प्रयास सफल हो सकते हैं.
उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में बारिश का पानी बह कर निकल नहीं जाता है, बल्कि संग्रहित होकर आसपास के इलाकों में वाटर लेवल बढ़ाने का काम करता है. खुला क्षेत्र में बारिश होने से पानी बह जाता है, जबकि वन क्षेत्र में बारिश के बाद जल संरक्षण के कई उपाय हैं. इससे जमीन की नमी भी बनी रहती है. उन्होंने कहा कि अमूमन नदियां जंगलों से निकलती हैं. ऐसे में हम सभी को सबसे पहले जंगल-पहाड़ को बचाने की दिशा में सार्थक कदम उठाना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >