डोमचांच : डीसी के निर्देश पर डोमचांच थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान स्टोन चिप्स लदे दो ट्रकों ( जेएच- 12एच-7058 व बीआर-21जीए-1590) को बिना चालान के पकड़ा गया. उक्त दोनों ट्रक को डोमचांच थाना में रखा गया है.
जांच अभियान में बीडीओ मनीष कुमार, थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित पुलिस के जवान शामिल थे. वहीं दूसरी ओर वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से ढिबरा लदे एक टाटा पिकअप (जेएच-02एच-3050) को जब्त किया है. उक्त वाहन को भी डोमचांच थाना में रखा गया है.
