मारपीट को लेकर थाना में आवेदन

जयनगर : थाना क्षेत्र के रेभनाडीह निवासी मनीषा देवी (पति महादेव यादव) ने अपनी जमीन खाता नंबर छह, प्लॉट नंबर 113 पर अनधिकृत रूप से कार्य करने का विरोध करने पर मारपीट को लेकर थाना में एक आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि 29 मई की दोपहर एक बजे श्यामसुंदर […]

जयनगर : थाना क्षेत्र के रेभनाडीह निवासी मनीषा देवी (पति महादेव यादव) ने अपनी जमीन खाता नंबर छह, प्लॉट नंबर 113 पर अनधिकृत रूप से कार्य करने का विरोध करने पर मारपीट को लेकर थाना में एक आवेदन दिया है.

दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि 29 मई की दोपहर एक बजे श्यामसुंदर मोदी, लक्ष्मण मोदी, महेश मोदी, सचिन मोदी व सागर मोदी उक्त प्लॉट पर काम करने लगे. इसका विरोध करने पर उपरोक्त लोगों ने उसके पति महादेव यादव व ससुर रामधनी यादव को मारपीट कर घायल कर दिया. उन्होंने उपरोक्त लोगों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >