कोडरमा : लोकाई कोडरमा निवासी वीरेंद्र साव के पुत्र शक्ति कुमार शाह को मिस्टर इस्ट इंडिया रनर अप व डेजलिंग स्माइल खिताब से नवाजा गया है. यह खिताब 30 अप्रैल को मुंबई के होटल सी प्रिंसेस में आयोजित रूबरू मिस्टर इंडिया 2019 फाइनल में दिया गया. कार्यक्रम में पहुंची लोकप्रिय सेलिब्रिटी बिंदू सिंह, करण मेहरा, फैशन डिजाइनर रोहित कुमार वर्मा व अन्य की मौजूदगी में शक्ति को यह अवार्ड मिला.
इससे पहले शक्ति ने रांची में आयोजित प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर कैरियर की शुरुआत की. रूबरू मिस्टर इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट पंकज खरबंदा, प्रेसिडेंट संदीप कुमार व ईस्ट जोन डायरेक्टर मिस देबजानी मित्रा व पिछले वर्ष मिस्टर लैंडस्केप के वीनर दिलीप पाटील ने शक्ति कुमार साह को रूबरू मिस्टर ईस्ट इंडिया से सम्मानित किया. यह सम्मान मिलने पर लोकाई में खुशी का माहौल है. गांव के मुखिया चमारी साव, मनोज साव, महेंद्र साव, अभिजीत साव, राम वर्णवाल, शिव, शुभम, अयान आदि ने शक्ति को बधाई दी.
