ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

झुमरीतिलैया : धनबाद-गया रेलखंड पर बुधवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य महिला घायल है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ मोरियावां निवासी प्रयाग साव की 55 वर्षीय पत्नी व उसी वार्ड की परमेश्वर साव की पत्नी सुबह रेलवे लाइन […]

झुमरीतिलैया : धनबाद-गया रेलखंड पर बुधवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य महिला घायल है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ मोरियावां निवासी प्रयाग साव की 55 वर्षीय पत्नी व उसी वार्ड की परमेश्वर साव की पत्नी सुबह रेलवे लाइन से कोयला चुनते हुए मेन लाइन पर चल रही थी. इसी दौरान राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी. घटनास्थल पर प्रयाग साव की पत्नी की मौत हो गयी, जबकि दूसरी महिला घायल है. घटना के बाद आनन-फानन में मृतक के परिजन शव को उठा कर ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >