पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन

कोडरमा : पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प हरिद्वार के तत्वावधान में प्रखंड के पथलडीहा पंचायत अंतर्गत बेहराडीह गांव में नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय योग प्रचारिका सुषमा सुमन, पंसस विजय सिंह, समाजसेवी मनोज सिंह, पवन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, महेंद्र कुमार सिंह व सुरेंद्र पासवान ने संयुक्त […]

कोडरमा : पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प हरिद्वार के तत्वावधान में प्रखंड के पथलडीहा पंचायत अंतर्गत बेहराडीह गांव में नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय योग प्रचारिका सुषमा सुमन, पंसस विजय सिंह, समाजसेवी मनोज सिंह, पवन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, महेंद्र कुमार सिंह व सुरेंद्र पासवान ने संयुक्त रूप से किया.

शिविर के आयोजक मनोज सिंह थे. शिविर को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति योग करेगा व निरोग रहेगा. योग से राष्ट्र की सेवा की भावना जागृत होती है. हर व्यक्ति को योग करना चाहिए. आज पूरा विश्व योग कर रहा है.

सुमन बंधुओं द्वारा योग को जन जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है. योग क्रांतिकारी बहन योगी सुषमा सुमन ने कहा कि राष्ट्र की सेवा सबसे महान सेवा है. आज देश में महापर्व आ रहा है. प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित में मतदान करना चाहिए. मतदान के दिन पहले मतदान फिर जलपान करे.
आपका एक मत आपकी राष्ट्र, समाज, परिवार को पांच वर्षों को खुशहाली देगा. शिविर के दौरान उन्होंने मंडुकासन, वज्रासन, सूर्य नमस्कार, योगी जोगी, सोने की प्रक्रिया, खाने की दिनचर्या को विस्तार पूर्वक बताया. उन्होंने सबसे अपील किया कि 24 घंटा में एक घंटा अपने शरीर के लिए दें.
मंच संचालन करते हुए योगी प्रदीप कुमार सुमन ने कहा कि आज कोडरमा जिला में कहीं भी निकल जाएं घर से बाहर सभी योग कर रहे हैं. निरोग हो रहे हैं. योग शिविर के बाद प्रभात फेरी निकाली गई. स्वच्छता अभियान चलायी गयी. आरोप सभा किया गया. बाल संस्कार किया गया. स्कूल में योग सिखाया गया और आयुर्वेद का पौधा भी लगाया गया. मौके पर मुन्ना कुमार, कुंती देवी, फुलवा देवी, रीता देवी, विमला देवी, केदार दास, रेखा देवी, सावित्री देवी, हलवा देवी, बैजंती देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >