डोमचांच थाना के सामने तीन ट्रक में लगी आग, जलकर राख

डोमचांच (कोडरमा) : डोमचांच थाना के सामने बीती रात आग लग जाने से तीन ट्रक जल कर राख हो गए. आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया […]

डोमचांच (कोडरमा) : डोमचांच थाना के सामने बीती रात आग लग जाने से तीन ट्रक जल कर राख हो गए. आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया और पास खड़े अन्य ट्रक जलने से बचे. जानकारी के अनुसार डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव की नौ ट्रक थाना के सामने खड़ी थी.इसी दौरान आग लग गई, ट्रकों में आग किसी ने जानबूझकर लगाया या कोई अन्य कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. डोमचांच पुलिस के सहयोग से बाकी ट्रकों को बचाया गया. दमकल की गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. इधर इस मामले को लेकर तीन लोगों को शक के आधार पर पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >