बाबा साहेब ने गरीबों व दलितों का किया उत्थान

कोडरमा : रांची-पटना मुख्य मार्ग के पास डॉ भीमराव आंबेडकर पार्क का शिलान्यास सह बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के महापुरुष थे. उनकी शिक्षाओं पर चल कर शैक्षणिक विकास, सामाजिक व आर्थिक उत्थान आत्मनिर्भरता […]

कोडरमा : रांची-पटना मुख्य मार्ग के पास डॉ भीमराव आंबेडकर पार्क का शिलान्यास सह बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के महापुरुष थे. उनकी शिक्षाओं पर चल कर शैक्षणिक विकास, सामाजिक व आर्थिक उत्थान आत्मनिर्भरता व सामाजिक समरसता को संबल दिया जा सकता है.

उन्होंने कहा डॉ आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों व समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया. मंत्री ने बहुत जल्द बरियारडीह में बाबा साहेब के सम्मान में उनकी आदमकद प्रतिमा के अनावरण का भरोसा दिया. कार्यक्रम के बाद मंत्री ने दो करोड़, 27 लाख, 60 हजार की योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया.

मौके पर डीडीसी आलोक त्रिवेदी, कोडरमा नगर पंचायत की अध्यक्ष कांति देवी, दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष प्रकाश अंंबेडकर, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री गणेश दास, शिवेंद्र नारायण, दिनेश सिंह, पार्षद ज्योति भारती, महादेव राम, विधायक प्रतिनिधि अजय पांडेय, चंद्रशेखर जोशी, देव नारायण मोदी, दिनेश सिंह, प्रदीप शर्मा, अजीत कुमार, छट्ठू पंडित, अमित कुमार, इंद्रदेव राम, भाजपा नेता बैद्यनाथ दास, उमेश दास, बिरजू तुरी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, महेंद्र ठाकुर, दीपक चंद्रवंशी, संतोष दास, विजय राम, राजू तुरी, विजय दास, मनोज दास, सुनील पंडित, विनोद दास, महादेव दास, सुरेश पासवान, बीरेंद्र दास, मुखिया प्रदीप दास, पुजारी महादेव पांडेय, विनोद यादव, पंकज सिंह, दिनेश सिंह, विजय यादव, लखन पासवान, सपन चंद्रा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >