विधि महाविद्यालय में वित्तीय अनियमितता!

कोडरमा : विशुनपुर रोड में संचालित झारखंड विधि महाविद्यालय, झुमरीतिलैया में भारी वित्तीय अनियमितता के संकेत मिल रहे हैं. वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिलने पर विश्वविद्यालय स्तर से जांच के लिए टीम गठित कर दी गयी है. यही नहीं तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को अपनी जांच शुरू कर दी. अनियमितता बरतने की शिकायत में […]

कोडरमा : विशुनपुर रोड में संचालित झारखंड विधि महाविद्यालय, झुमरीतिलैया में भारी वित्तीय अनियमितता के संकेत मिल रहे हैं. वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिलने पर विश्वविद्यालय स्तर से जांच के लिए टीम गठित कर दी गयी है. यही नहीं तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को अपनी जांच शुरू कर दी.

अनियमितता बरतने की शिकायत में घिरने से महाविद्यालय प्रबंधन के बीच हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग व अन्य जगहों पर महाविद्यालय के अंदर वित्तीय अनियमितता को लेकर लिखित शिकायत की गयी थी. इस शिकायत के आधार पर विभाग ने 14 दिसंबर 2018 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय को जांच करने का निर्देश दिया. इस निर्देश के बाद कुलपति ने जांच को लेकर कमेटी गठित करने का आदेश जारी किया.

इसके आधार पर कुलसचिव ने 31 जनवरी को जांच को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया. इस टीम में बतौर चेयरमैन डीन स्टूडेंट वेलफेयर बालेश्वर प्रसाद सिंह के अलावा सदस्य डीन ह्यमोनिटिज डाॅ टीके शुक्ला व फाइनेंस अफसर मो मुख्तार आलम को रखा गया. गठित टीम जांच को लेकर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे झारखंड विधि महाविद्यालय पहुंची. टीम ने पहुंचने के साथ ही महाविद्यालय के एक कक्ष में बैठकर वित्तीय लेन-देन से संबंधित कागजात खंगाले.
महाविद्यालय में नामांकन से लेकर अन्य तरह के आय के स्रोत व लेन-देन के रिकार्ड को देखा गया. करीब तीन घंटे की जांच के बाद निकले जांच टीम के चेयरमैन बीपी सिंह ने बताया कि अभी जांच ही शुरू हुई है. महाविद्यालय प्रबंधन से सभी कागजात दो दिन के अंदर सौंपने को कहा गया है. कागजात देखने व साक्ष्य सामने आने पर पता चलेगा कि कितने की गड़बड़ी हुई है या फिर नहीं. उन्होंने कहा कि जांच जल्द पूरी होगी और इसकी पूरी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी को सौंपी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >