कोडरमा : इंडियन पब्लिक स्कूल दीनानाथ सिंह भवन असनाबाद में सीसीए कार्यक्रम के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. आठ-आठ ओवर के मैच में स्कूल के दो सदन के छात्रों ने भाग लिया. जूनियर वर्ग के छात्रों ने इस मैच का भरपूर आनंद लिया. सचिन की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में कुल 35 रन बनाये. वहीं आकाश की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र दो ओवर में ही 36 रन बना कर मैच को जीत लिया. मौके पर निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है.
खेल में हार- जीत लगा रहता है. खेल हमें अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में जीतने का मादा सिखाता है. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है. निदेशक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षक व शिक्षिकाओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दिया. मौके पर शिक्षक रंधीर, आकाश कुमार, ओपी सिंह, शिक्षिका वीणा, विदूषिका, श्वेता राणा, अनिता मौजूद थे.
