जमीन विवाद में मारपीट

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र अंतर्गत पार गझंडी में रविवार तड़के जमीन विवाद में जम कर मारपीट हुई, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बुजुर्ग महिला व किशोरी भी शामिल है. जानकारी अनुसार चौधरी सिंह के दादा शुकर सिंह के नाम से जमीन है, जिसका विवाद चैता सिंह (पिता बंधन सिंह) […]

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र अंतर्गत पार गझंडी में रविवार तड़के जमीन विवाद में जम कर मारपीट हुई, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बुजुर्ग महिला व किशोरी भी शामिल है. जानकारी अनुसार चौधरी सिंह के दादा शुकर सिंह के नाम से जमीन है, जिसका विवाद चैता सिंह (पिता बंधन सिंह) के साथ न्यायालय में चल रहा है.
कुछ वर्ष पूर्व न्यायालय द्वारा चौधरी सिंह के पक्ष में फैसला दिया गया था. बावजूद इसके चैता सिंह के द्वारा रविवार की सुबह उक्त खेत को जोता जा रहा था. इसका विरोध करने पर चैता सिंह, बद्री सिंह, सोनू सिंह, सोमर सिंह आदि द्वारा हरवे हथियार से चौधरी सिंह के परिवारवालों के साथ मारपीट की गयी. मारपीट की इस घटना में चौधरी सिंह (पिता टीकम सिंह), भोला सिंह (पिता काली सिंह),70 वर्षीय कविया , दुलारी देवी (पति शंकर सिंह), तिलकी देवी (पति भोला सिंह), बलिया देवी (पति चौधरी सिंह), 14 वर्षीय डोली कुमारी ( पिता शंकर सिंह) व हेमंती देवी (पति मेघु सिंह) को गंभीर चोटें आयी है. पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं आवेदन के आधार पर चैता सिंह सहित अन्य पर मामला दर्ज किया है.
इधर, दूसरे पक्ष के भुनेश्वर सिंह (पिता बच्चु सिंह निवासी गझंडी) ने भी तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि कोवावर मौजा में स्थित एक एकड़ जमीन पर वे वर्षों से खेती करते आ रहे हैं. यह जमीन उनकी पुश्तैनी है और इसका रसीद उनके पिता के नाम से कट रहा है. रविवार की सुबह चौधरी सिंह (पिता स्व. टिकम सिंह), शंकर सिंह, बलिया देवी, भोला सिंह, भरनी देवी, काली सिंह की बहू आदि आये और खेती करने से रोक दिया. वे यहां हल बैल से कार्य कर रहे थे, जिसे आरोपियों ने रोकते हुए जमीन को अपना बताया और जमीन के मामले में डिग्री होने की बात कही.
आरोपियों ने उनके साथ खड़े पिंटू कुमार के साथ मारपीट भी की. भुनेश्वर सिंह ने दावा किया है कि उक्त जमीन उनकी है और जिस जमीन की डिग्री अपने पक्ष में होने का दावा चौधरी सिंह कर रहे हैं वह कोई और जमीन है. उन्होंने यह भी कहा है कि जमीन की मापी को लेकर उन्होंने कई बार अमीन लाने की बात कही, पर दूसरा पक्ष तैयार नहीं हुआ. पुलिस ने इस आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 188/18 दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >