रेलवे लाइन के किनारे भूस्खलन, हादसा टला

झुमरीतिलैया : पिछले दो दिनों से हो रही बारिश का असर रेल परिचालन पर दिख रहा है. एक दिन पहले जहां ओएचडी तार टूटने से घंटों रेल परिचालन बाधित रहा. वहीं शनिवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे बारिश के दौरान भूस्खलन से एक बार फिर रेल परिचालन बाधित रहा. सूचना पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों […]

झुमरीतिलैया : पिछले दो दिनों से हो रही बारिश का असर रेल परिचालन पर दिख रहा है. एक दिन पहले जहां ओएचडी तार टूटने से घंटों रेल परिचालन बाधित रहा. वहीं शनिवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे बारिश के दौरान भूस्खलन से एक बार फिर रेल परिचालन बाधित रहा. सूचना पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने मलबा को हटाया तब जाकर रेल परिचालन सामान्य हुआ.
जानकारी के अनुसार जीसी खंड के बसकटवा-नाथगंज स्टेशन बीच (किलोमीटर 414/10 व 414/08) के पास डाउन लाइन में सुबह 10:15 बजे भूस्खलन हुआ. इस दौरान एक मालगाड़ी (ककर एमटी) यहां से गुजर रही थी. भूस्खलन से पत्थर व मलबा का कुछ हिस्सा मालगाड़ी के इंजन पर भी गिरा. हालांकि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भूस्खलन के बाद रेल पटरी पर मलबा के आ जाने से ट्रेन को रोकना पड़ा.
सूचना मिलते ही डाउन लाइन पर पीछे से आ रही पूर्वा एक्सप्रेस को गुरपा स्टेशन में खड़ा कर दिया. यहां ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही. घटना की जानकारी मिलने पर यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. वहीं इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल पत्थर व मिट्टी हटा कर परिचालन शुरू कराया. मौके पर सहायक अभियंता गझंडी व रेल पथ निरिक्षक (घाट) मुकेश कुमार भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >