वहीं पांच हजार विहिप सदस्य बनाने का लक्ष्य है. बैठक का संचालन जिला मंत्री अभय कुमार वर्मा ने किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय, जिला सह मंत्री संजय बनर्जी, जिला कोषाध्यक्ष विजय पांडेय, बजरंग दल जिला संयोजक प्रवीण चंद्र, सह जिला संयोजक राजू यादव आदि मौजूद थे.
त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन को दी बधाई
कोडरमा.विश्व हिंदू परिषद कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह के आवास पर हुई. मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी ने दुर्गापूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा के अलावे सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों व जवानों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि दो नवंबर को हुतात्मा दिवस के रूप […]

कोडरमा.विश्व हिंदू परिषद कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह के आवास पर हुई. मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी ने दुर्गापूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा के अलावे सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों व जवानों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि दो नवंबर को हुतात्मा दिवस के रूप में रक्तदान शिविर लगाया जायेगा. जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक परिषद का सदस्यता अभियान व बजरंग दल का भर्ती अभियान चलाया जायेगा, जिसमें दस हजार बजरंगियों को भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है.
झाविमो ने दी बधाई:झुमरीतिलैया. झाविमो नेताओं ने दुर्गापूजा व मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा व जिलेवासियों को बधाई दी है. बधाई देनेवालों में जिलाध्यक्ष बेदू साव, केंद्रीय महासचिव खालिद खलील, नगर अध्यक्ष अरशद खान, राजेंद्र सिंह, भीम साव, सरवर खान, देवेंद्र मेहता, सुनील यादव, राजेंद्र पांडेय, विजय रजक, लक्ष्मण मंडल, सुरेश यादव, मनोज यदुवंशी, चंदन चक्रवर्ती, राजू सिंह, प्रमिला वर्णवाल, महेंद्र साव, सरफराज खान आदि के नाम शामिल हैं.