मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

ट्रैक पार करते हुए अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे, इसी दौरान लूप लाइन में एक मालगाड़ी गुजर रही थी.

झुमरीतिलैया. धनबाद-गया रेलखंड के हीरोडीह स्टेशन पर सोमवार की शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जलालपुर गयाजी बिहार निवासी 51 वर्षीय मनोज कुमार (पिता ब्रज किशोर पांडेय) के रूप में की गयी है. वे धनबाद रेल मंडल में सीनियर ट्रेन मैनेजर के रूप में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार ड्यूटी के लिए सोमवार को कोडरमा से हीरोडीह स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्हें कोयले की एक रैक लेकर बांझेडीह पावर प्लांट के लिए रवाना होना था. बांझेडीह रवाना होने से पहले वे स्टेशन परिसर कौशन आदेश लेने गये. वहां से आदेश लेकर वे अपने ड्यूटी के लिए निकले. वे ट्रैक पार करते हुए अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे, इसी दौरान लूप लाइन में एक मालगाड़ी गुजर रही थी. मनोज कुमार की नजर उस पर नहीं पड़ी और वे मालगाड़ी की चपेट में आ गये. उन्हें गंभीर हालत में कोडरमा स्टेशन पहुंचाया गया, जहां से रेलवे अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया. वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मनोज फिलहाल अपने परिवार के साथ झुमरी तिलैया के गांधी स्कूल रोड में रहते थे. सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे. शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मौके पर कोडरमा स्टेशन पर श्रद्धांजलि सभा की गयी, जहां लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर स्टेशन प्रबंधक सहित कई रेल कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >