कोडरमा बाजार: नेशनल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर गांधी जयंती के मौके पर पूरे राष्ट्र के चिकित्सक सत्याग्रह करेंगे. आइएमए के जिला सचिव डॉ रमण कुमार ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले भर के चिकित्सक विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में उपवास रह कर सत्याग्रह करेंगे.
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों पर बढ़ रहे हमले के खिलाफ केंद्रीय कानून, क्लिनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट में बदलाव आदि मांगों को लेकर सत्याग्रह किया जायेगा. इसके बाद भी सरकार ने मांगे नहीं मानी, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.
