52 हजार का जुर्माना वसूला

कोडरमा. रांची-पटना रोड स्थित बागीटांड के पास शुक्रवार को अस्थायी जांच चौकी शुरू कर दी गयी. राजस्व वसूली को लेकर परिवहन विभाग को प्राप्त लक्ष्य को हासिल करने के लिए डीसी संजीव बेसरा ने गत दिनों इस जगह पर अस्थायी जांच चौकी शुरू करने की स्वीकृति दी थी. इसके आलोक में शुक्रवार को दोपहर करीब […]

कोडरमा. रांची-पटना रोड स्थित बागीटांड के पास शुक्रवार को अस्थायी जांच चौकी शुरू कर दी गयी. राजस्व वसूली को लेकर परिवहन विभाग को प्राप्त लक्ष्य को हासिल करने के लिए डीसी संजीव बेसरा ने गत दिनों इस जगह पर अस्थायी जांच चौकी शुरू करने की स्वीकृति दी थी.
इसके आलोक में शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे पदाधिकारियों ने इस जगह वाहन जांच अभियान शुरू किया. एसडीओ सह प्रभारी डीटीओ प्रभात कु. बरदियार, वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी अर्जुन कु. मिश्र, अमुल तिर्की, पणन सचिव अभिषेक आनंद व अन्य द्वारा जांच अभियान चलाया गया. शाम करीब छह बजे तक वाहनों की जांच कर 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. पदाधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान वाहनों की ओवरलोडिंग, मैकेनिकल, इंश्योरेंस, परमिट फेल आदि की जांच की जा रही है.
यह चौकी स्थायी नहीं रहेगी. ज्ञात हो कि राजस्व वसूली में तेजी लाने और वाहनों के औचक जांच को लेकर डीसी ने उक्त जगह पर चौकी स्थापित करने का निर्देश दिया है. निर्देश के आलोक में गत दिन अपर समाहर्ता सह वरीय पदाधिकारी स्थापना शाखा प्रवीण कुमार गागराई ने बागीटांड में अस्थायी जांच चौकी स्थापित करने की अनुमति एसडीओ को दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >