व्यवसायी की हत्या के आरोपी को जेल

डोमचांच. थाना पुलिस ने महथाडीह निवासी 26 वर्षीय व्यवसायी विवेकानंद कुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया. रघुनियाडीह निवासी आरोपी शब्बीर अंसारी को पुलिस ने गत दिनों गिरफ्तार किया था. वह जेसीबी का चालक है. उसने विवेकानंद की हत्या एक अन्य आरोपी संदीप कुमार के साथ मिल […]

डोमचांच. थाना पुलिस ने महथाडीह निवासी 26 वर्षीय व्यवसायी विवेकानंद कुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया. रघुनियाडीह निवासी आरोपी शब्बीर अंसारी को पुलिस ने गत दिनों गिरफ्तार किया था. वह जेसीबी का चालक है. उसने विवेकानंद की हत्या एक अन्य आरोपी संदीप कुमार के साथ मिल कर की थी.

पूछताछ में उसने बताया कि पार्टी के बहाने विवेकानंद को बुलाया गया था. गला दबा कर हत्या करने के बाद उसे गड्ढे में गाड़ दिया गया था. ज्ञात हो कि विवेकानंद 31 अगस्त से लापता था.

उसका शव बगडो असनाबाद रोड स्थित डुंडाबारा जंगल से पुलिस ने रविवार को बरामद किया था. उसकी हत्या का आरोप फुफेरे भाई संदीप कुमार के साथ ही शब्बीर अंसारी पर लगा है. संदीप अभी तक फरार है. घटना को अवैध संबंध को लेकर अंजाम दिये जाने की बात सामने आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >