सड़क दुर्घटना में एक की मौत

जयनगर: थाना क्षेत्र के कोडरमा-कोवाड़ पथ पर जयनगर थाना से महज 200 मीटर दूर गुरुवार की सुबह अनाज लदा ट्रक की चपेट में आने से जयनगर निवासी 40 वर्षीय साबिर (पिता- स्व मुसा खान) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ली से घेर कर जयनगर मुख्य मार्ग का […]

जयनगर: थाना क्षेत्र के कोडरमा-कोवाड़ पथ पर जयनगर थाना से महज 200 मीटर दूर गुरुवार की सुबह अनाज लदा ट्रक की चपेट में आने से जयनगर निवासी 40 वर्षीय साबिर (पिता- स्व मुसा खान) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ली से घेर कर जयनगर मुख्य मार्ग का जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे. बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति जयनगर चौक से चाय पीकर अपने घर जा रहा था.

इस दौरान कोडरमा की ओर से एसएफसी गोदाम से अनाज लेकर जा रही ट्रक (जेएच-12बी-3801) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इससे उसकी मौत हो गयी. ट्रक छोड़ कर वाहन मालिक सह चालक कृष्णा यादव तिलैया थाना क्षेत्र के नवादा बस्ती निवासी जयनगर थाना पहुंचा. इधर, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करने लगे.

सड़क जाम की सूचना पाकर मनोज कुमार गुप्ता, सीओ बालेश्वर राम, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. मगर ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. बाद में ट्रक मालिक द्वारा मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने के बाद शव घटनास्थल से हटाया गया. जाम के दौरान बड़े वाहन नहीं चले, पर छोटे वाहन पर दो पहिया वाहन जयनगर स्वर्णकार मोहल्ला पहरीडीह होते हुए निकलते रहे. जिससे अव्यवस्था की स्थिति नहीं बन पायी. हालांकि पुलिस के जवान इस दौरान मुश्तैद दिखे. ट्रक भी सकुशल रहा. सड़क जाम से लोगों को गलियों का चक्कर काटने में परेशानी उठानी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >