युवाओं ने अस्पताल में ली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

युवा नेतृत्वकर्ताओं को मंगलवार को तोरपा प्रखंड कार्यालय एवं रेफरल अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया.

तोरपा. संभव ट्रस्ट द्वारा संचालित आगाज-ए-बातचीत कार्यक्रम के अंतर्गत मारचा एवं सुंदरी पंचायत के युवा नेतृत्वकर्ताओं को मंगलवार को तोरपा प्रखंड कार्यालय एवं रेफरल अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रत्यक्ष जानकारी देना तथा उनमें नागरिक जागरूकता, सहभागिता और आत्मविश्वास का विकास करना था. तोरपा प्रखंड कार्यालय में युवाओं ने बीडीओ नवीन चंद्र झा से संवाद किया. इस दौरान युवाओं ने अपने गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रश्न रखे तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. बीडीओ द्वारा युवाओं को प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया, जहां संबंधित पदाधिकारियों से मिल कर जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड संशोधन, जाति प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. युवाओं ने प्राप्त जानकारी को समुदाय के अन्य सदस्यों तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इसके बाद युवाओं ने तोरपा रेफरल अस्पताल का भ्रमण किया, जहां आशीष कुमार वर्मा द्वारा अस्पताल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया. कार्यक्रम में रजनी बोदरा, सिलविना बोदरा, अंश साहू, अनिल तिर्की, स्वाती भेंगरा, नीलम भेंगरा सहित कई युवा नेतृत्वकर्ता उपस्थित थे. सहित संभव ट्रस्ट के अनिल कुमार एवं प्रिया ने कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >