बालिकाओं की आत्मरक्षा को लेकर कार्यशाला

एमबी स्कूल बुंडू में छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए जागरूकता कार्यशाला की गयी.

बुंडू. एमबी स्कूल बुंडू में शनिवार को कक्षा एक से नौ तक की छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए जागरूकता कार्यशाला की गयी. इसमें बालिकाओं को गलत स्पर्श, यौन उत्पीड़न, साइबर जोखिम तथा अपहरण जैसी संभावित घटनाओं से बचाव के प्रति सजग कर उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के लिए तैयार रहने के उपाय बताये गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की वाइस प्रिंसिपल जाहिदा कौसर ने की. कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं को सरल भाषा में अच्छे और गलत स्पर्श की पहचान, अपने अधिकारों की जानकारी, विश्वसनीय वयस्कों से सहायता लेने के तरीके, तथा आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के व्यावहारिक उपाय बताये. इसके साथ ही बच्चों को सुरक्षित व्यवहार, अकेले यात्रा करते समय सावधानियां, और अनजान लोगों से दूरी बनाये रखने के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND RAM MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >