बुंडू नगर निकाय चुनाव में महिला वोटर निर्णायक की भूमिका में

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गयी है.

बुंडू. नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गयी है. चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए रणनीतिक जोड़-तोड़ में जुटे हुए हैं. राजनीतिक दल से भले चुनाव नहीं हो लेकिन राजनीतिक दल सबसे ज्यादा सक्रिय है. जिससे चुनावी समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं. बुंडू नगर पंचायत पर महिला वोटर्स की संख्या पुरुष वोटर्स से ज्यादा है. जीत और हार में महिला वोटर्स की अहम भूमिका हो सकती है. पुरुष मतदाताओं की संख्या 8,168 महिला मतदाताओं की संख्या 8,457 है. महिलाओं की संख्या पुरुषों से 289 अधिक है.नगर पंचायत बुंडू के 13 वार्डों में कुल 16 मतदान केंद्र कुल 16,625 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.सबसे अधिक मतदाता वार्ड संख्या 9 में कुल 2,098 मतदाता हैं.वार्ड संख्या तीन में 2,038 मतदाता हैं. सबसे कम मतदाता वार्ड संख्या 13 में हैं, जहां कुल 751 मतदाता हैं. बुंडू में 13 वार्डों में कुल 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें वार्ड संख्या 3, 9 और 11 में दो-दो मतदान केंद्र है अध्यक्ष पद अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.अध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जीतेंद्र उरांव, विजय बडाईक, राजेश उरांव, राजेश पातर, घासीराम उरांव, कृष्ण मुंडा और शंकर सिंह मुंडा चुनावी मैदान में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >