हाथी के हमले में महिला घायल

गंजारी गांव में मंगलवार की सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला घायल हो गयी.

खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के ऊपर गंजारी गांव में मंगलवार की सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार सोनी देवी (60) सुबह महुआ चुनने के गयी हुई थी. इसी दौरान अचानक पीछे से एक हाथी आया और उस पर हमला कर दिया. हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को वहां से भगाया. इसके बाद घायल महिला को आनन-फानन में बुंडू अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >