तालाब में डूबने से महिला की मौत

बड़का टोली में सोमवार को तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी.

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तांबा बड़का टोली में सोमवार को तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गौरी भुइयां के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह वह तालाब में कपड़ा धोने गयी थी. इसी दौरान उसे मिरगी का दौरा पड़ गया. जिससे वह तालाब में गिरकर डूब गई. घटना के समय तालाब के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. जिसके कारण समय पर उसे बचाया नहीं जा सका. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने महिला को तालाब से बाहर निकाला. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं. सूचना मिलने पर रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी है. इस संबंध में रनिया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >