पटेल बीएड कॉलेज में मनी विवेकानंद जयंती

पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी.

कर्रा. पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, विचार प्रस्तुति और निबंध पाठ किया. कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश की सेवा करने का आह्वान किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >